सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर की हत्या,ADG ने घटनाओं पर पुलिसिया कार्रवाई की दी जानकारी 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजधानी पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर की हत्या, ADG ने घटनाओं पर पुलिसिया कार्रवाई की दी जानकारी 

मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान बिहारशरीफ के रहने वाले रमेश प्रसाद के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

जिले के कदमकुआं के ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास सोमवार को युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Patna News) कर दी. एक बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. गोली लगने के बाद आनन फानन में युवक को पीएमसीएच (PMCH) में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहारशरीफ का रहने वाले रमेश प्रसाद के रूप में हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जेएस गंगवार (ADG JS Gangwar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने बिहार में हुई आपराधिक घटनाओं के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी.

जिले के टॉप 10 अपराधियों को चिन्हित किया गया है- एडीजी 

एडीजी जेएस गंगवार ने कहा कि हर जिले में टॉप 10 अपराधियों को हमने चिन्हित किया है. सभी को गिरफ्तार करना है. एसटीएफ को सूची दी गई है. कोशिश है कि हत्या समेत किसी भी तरह की आपराधिक घटनाएं न हो. अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है. विभिन्न गैंग्स पर छापेमारी हो रही है. अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार किया जा रहा है. घटना होने के बाद हम लोगों का काम रहता है कि अनुसंधान किया जाए और अपराधी की गिरफ्तारी हो.

Advertisement

‘मुजफ्फरपुर हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा’

मुजफ्फरपुर हत्याकांड को लेकर एडीजी ने बताया कि जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छह लोगों की विशेष टीम बनाई गई है. एसटीएफ टीम को भी जांच में लगाया गया है. एफएसएल की टीम पहुंची थी. सबूत मिले हैं. जांच में लीड मिली हुई है. प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या हुई है. कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. मामले पर से जल्द पर्दा उठेगा. वहीं, दरभंगा में मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे. इस मामले को लेकर उन्होंने बताया कि अब शांति है. दरभंगा में एसपी और उनकी टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है. एक एफआईआर दर्ज की गई है. 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. शांति समिति की बैठक हुई है, उसमें दोनों पक्ष के लोग थे. हालात सामान्य हो चुके हैं.

राजधानी पटना में दो बड़ी घटना

बता दें कि राजधानी पटना में सोमवार को दिनदहाड़े दो हत्याएं हुई हैं. कदमकुआं के ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, बिहटा में सिंचाई विभाग के आवास में युवक को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी, गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *