सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मणिपुर मामले को लेकर PM मोदी और अमित शाह पर भड़के ललन सिंह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘आपको 77 दिन बाद घटना की…’, मणिपुर मामले को लेकर PM मोदी और अमित शाह पर भड़के ललन सिंह

ललन सिंह कई मद्दों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को मणिपुर वायरल वीडियो मामले को लेकर उन्होंंने केंद्र सरकार को आडे़ हाथों लिया.

मणिपुर घटना (Manipur Viral Video) को लेकर पूरे देश की राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे को लेकर जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने शनिवार को बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मसार करने वाली है. बीजेपी (BJP) सरकार को शर्म आनी चाहिए. डबल इंजन की सरकार वहां है और 77 दिन के बाद जब वीडियो वायरल होता है तब इस घटना की जानकारी देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को होती है. इंटेलिजेंस क्या कर रहा था? वहीं, बेगूसराय की घटना पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी हो गई. इसको सुशासन की सरकार कहते हैं.

मणिपुर की घटना से देश का मान सम्मान कम हुआ है- ललन सिंह

Advertisement

ललन सिंह ने कहा कि हद तो तब हो गई जब सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले पर स्वत संज्ञान लेता है तब पीएम नरेंद्र मोदी के जुबान से दो बातें निकलती है. विदेश में जाकर जयकारे लगवाने से देश का सम्मान नहीं बढ़ता है. मणिपुर की घटना से देश का मान सम्मान कम हुआ है. आपको यह चाहिए कि देश के अंदर जो समस्या है उन समस्याओं पर विचार करें और उन समस्याओं को खत्म करने पर विचार करें, लेकिन आप तो विदेशों में आदमी जमाकर जयकारे लगावा रहे हैं.

‘इस मुद्दे पर पीएम को ही देना होगा बयान’

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सोमवार को सभी विपक्षी दलों की फिर संसद में बैठक होगी और मणिपुर की घटना पर विचार होगा. हम लोग किसी भी हालत में देश के प्रधानमंत्री से कम किसी का बयान नहीं चाहते हैं. वहीं, बेगूसराय की घटना पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है. बयानवीर लोगों को यह समझ में नहीं आएगा, उनके सिर के ऊपर की चीज है. साथ ही मुजफ्फरपुर की घटना पर उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई करने में लगी है और पुलिस जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *