सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से कई प्रमुख सड़कें अवरुद्ध, शिमला में भारी बारिश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते 12 घंटों में 99.2 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण भूस्खलन से सड़क के किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र ने बताया कि भारी बारिश की वजह से शिमला में ठियोग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 सहित 20 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार से मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय ने बताया कि राज्य के मंडी जिले के कटौला में 163.3 मिमी, सिंहुता में 160 मिमी, कसौली में 145 मिमी, कांगड़ा में 143.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, राजधानी शिमला में 99.2 मिमी, गोहर में 81 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 76.5 मिमी, पंडोह में 74 मिमी, सुंदरनगर में 70 मिमी, पच्छाद में 65.2 मिमी, मंडी में 58.5 मिमी, कुफरी में 58 मिमी, धर्मशाला में 48.5 मिमी, सोलन में 44 मिमी और नाहन में 39 मिमी बारिश दर्ज की गई।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने 25 जून और 26 जून को अलग-अलग स्थानों पर ‘भारी’ से ‘बहुत भारी’ बारिश होने के साथ तूफान आने तथा बिजली गिरने की आशंका व्यक्त करते हुये ‘ऑरेंज अलर्ट’ की चेतावनी जारी की है। वहीं, 27 जून और 28 जून को आंधी आने और बिजली गिरने का अनुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ की चेतावनी जारी की गई है।शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि जल स्रोतों में भारी गाद के कारण अगले कुछ दिनों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। उन्होंने लोगों से पानी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *