सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जल संकट को भूल दूसरे मुददों में उलझे हैं केजरीवाल : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

जल संकट को भूल दूसरे मुददों में उलझे हैं केजरीवाल : विनोद जायस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आधे से ज्यादा दिल्ली भीषण गर्मी में जल संकट अथवा दूषित जलापूर्ति से जूझ रही है लेकिन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल केंद्र सरकार से अपने अधिकारों को ले उलझे हैं | उन्हें दिल्ली की समस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है | यह कहना है भजनपुरा से नगर निगम का चुनाव लड़े ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं  2023 में अरविन्द केजरीवाल का 9 वर्षों के बाद यह बयान कि दिल्ली में हम गंदे पानी का स्थाई समाधान करेंगे, इससे साफ जाहिर होता है कि अभी तक उन्होंने दिल्ली में पानी की जरुरत को पूरा करने के लिए कोई योजना नही बनाई है जबकि गर्मियों में जल संकट प्रत्येक वर्ष होता है, जिसके लिए कोई समर एक्शन भी नही बनाया है,  उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की डिवीजन वाईज एक रिपोर्ट में खुद प्रशासन ने स्वीकारा है कि दिल्ली वालों को स्वच्छ जल नही मिल रहा है।

एक आरटीआई रिपोर्ट अनुसार 12344 पानी के सैंपल की जांच में 35 प्रतिशत सैंपल फेल पाए गए। विनोद जायस  ने कहा कि दिल्ली में एक बड़ी आबादी है जहां पानी नही पहुॅच रहा है, और संसाधनां की कमी के कारण ये गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इन क्षेत्रों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति पर कभी ध्यान नही दिया गया। भजनपुरा ,उस्मानपुर ,घोंडा, , न्यू अशोकर नगर, ललिता पार्क, , पटपड़गंज, डल्लू पुरा, जगतपुरी, यमुना विहार, मंडोली रोड ,राम नगर , जगतपुर, धीरपुर गांव, आजाद पुर, संजय एन्कलेव, नत्थूपुरा, मुंडका सहित जे.जे. कॉलोनियां, पुनर्वास कॉलोनियों की जनता जल संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि टैंकर माफिया हावी है और आप पार्टी के नेताओं की सांठगांठ से खुले में पानी बिक रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना का पानी दूषित है और दिल्ली बोर्ड का पानी इतना दूषित है कि बिना फिल्टर पानी नही पी सकते। उन्होंने कहा कि जल संकट से दिल्ली की जनता त्रस्त है, केजरीवाल ढोंग करने की बजाय दिल्लीवालों को जवाब दें कि दिल्ली 9 वर्षों में भी जल संकट से उबर क्यों नही पाई।

Advertisement

विनोद जायस  ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल संकट के समय मुद्दो से भटकाने की राजनीति करने में माहिर है और बढ़ती गर्मी में जल संकट से ध्यान भटकाने में ऐसे मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहे है जिसका दिल्ली की जनता से कोई लेना देना नही है।  अधिकारों की लड़ाई में दिल्ली की जनता का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की राजनीति करने वाले अरविन्द केजरीवाल हमेशा संकट के समय नदारत होते है और साजिशन लोगों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित करने का षडयंत्र करते है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *