Home Breaking News गुवाहाटी सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत

गुवाहाटी सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत

0
171

गुवाहाटी में सड़क हादसा, इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत

हादसे को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की हुई मौत

गुवाहाटी में सोमवार को सड़क हादसे में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि तृतीय वर्ष के 10 छात्र आज सुबह एक कार में कॉलेज परिसर से निकले और उनका तेज रफ्तार वाहन जलुकबारी इलाके में पहले सड़क पर डिवाइडर से और फिर एक वैन से टकरा गए.

उन्होंने कहा, ‘‘ सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.” अधिकारी ने बताया कि चालक सहित वैन में सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here