सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली पुलिस ने IPL का फाइनल मैच कैंसिल होने पर शेयर किया मजेदार पोस्ट, क्रिकेट प्रेमी बोले- कृपया जले पर नमक न छिड़कें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL का फाइनल मैच कैंसिल होने पर दिल्ली पुलिस ने शेयर किया मजेदार पोस्ट, क्रिकेट प्रेमी बोले- कृपया जले पर नमक न छिड़कें

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस के बीच होना था, लेकिन भारी बारिश के कारण सारा खेल बिगड़ गया. इस बीच दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर मैच से जुड़ा एक मजेदार पोस्ट्स कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

देश भर के क्रिकेट प्रेमी रविवार को बेहद निराश हुए, जब चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मोस्ट अवेटेड आईपीएल फाइनल मैच को कैंसिल कर दिया गया. क्रिकेट प्रेमी शाम से लगातार मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तेज बारिश के कारण उसे स्थगित कर दिया गया. हालांकि, इस बीच ट्विटर पर मजेदार पोस्ट्स की बाढ़ सी आ गई. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने एक मजेदार ट्वीट शेयर किया.

दिल्ली पुलिस ने दिया ये संदेश

Advertisement

मैच स्थगित होने के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, ‘#IPL2023Final ने हमें सिखाया है कि, जैसा हम प्लान करते हैं वैसा नहीं हो सकता है, इसलिए हमेशा वाहन बीमा करवाएं. #CSKvGT.’ दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट को 20 हजार से अधिक बार देखा चुका है और लोग इस पर कमाल के कमेंट्स भी कर रहे हैं. बता दें दिल्ली पुलिस अक्सर अपनी फनी अंदाज में इस तरह के पोस्ट करती रहती है.

क्रिकेट फैंस बोले- जले पर नमक न छिड़कें

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सही कहा और सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहनें.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हां ठीक बोले.’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘इतनी जानकारी से भरे पोस्ट के लिए धन्यवाद.’ जबकि एक क्रिकेट प्रेमी ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘कृपया जले पर नमक न छिड़कें.’ वहीं एक ने लिखा, ‘आपको मजाक लग रहा है ये.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *