Home Breaking News CBI ने NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के घर मारा छापा,...

CBI ने NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के घर मारा छापा, भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

0
160

CBI ने पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का केस किया दर्ज

भ्रष्‍टाचार का मामला दर्ज करने के साथ ही सीबीआई ने समीर वानखेड़े और दो अन्‍य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. आरोपियों के दिल्ली, मुंबई और रांची सहित 29 जगहों पर तलाशी जारी है.

केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (Central bureau of investigation) ने समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ भ्रष्‍टाचार का मामला दर्ज किया है. एनसीबी की विजिलेंस रिपोर्ट की फैक्ट्स फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने यह मामला दर्ज किया है. समीर वानखेड़े ने दो साल पहले कथित क्रूज ड्रग्‍स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. उस वक्‍त समीर वानखेड़े मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी थे. इसके साथ ही सीबीआई ने समीर वानखेड़े और दो अन्‍य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. आरोपियों के दिल्ली, मुंबई और रांची सहित 29 जगहों पर तलाशी जारी है.

वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल प्रमुख थे, जब उन्होंने और अन्य लोगों ने 2021 में शहर के तट पर एक क्रूज पर छापा मारा था. इस मामले में आर्यन खान ने चार सप्ताह जेल में बिताए थे. हालांकि उन्‍हें मई 2022 में एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने “पर्याप्त सबूतों के अभाव में” सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था.

NCB ने की थी जांच 

समीर वानखेड़े के खिलाफ NCB ने आर्यन खान केस की विजलेंस जांच की थी, जिसकी एक रिपोर्ट ग्रह मंत्रालय को भी सौंपी गई थी. इस रिपोर्ट में समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे थे.

25 करोड़ मांगने का आरोप 

इसके साथ ही वानखेड़े पर शाहरुख खान के परिवार से 25 करोड़ रुपए मांगने और उसमें से 50 लाख रुपये लेने का आरोप है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here