सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सत्यपाल मलिक से पूछताछ करने उनके घर पहुंची सीबीआई, रिलायंस इंश्योरेंस भ्रष्टाचार मामले में पूछेगी सवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रिलायंस इंश्योरेंस फ्रॉड केस: CBI ने दर्ज किया पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि 23 अगस्त 2018 और 30 अक्टूबर 2019 के बीच उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सीबीआई ने शुक्रवार को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस घोटाला मामले में 5 घंटे तक  पूछताछ की. इस मामले में उन्हें 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान मलिक ने इस घोटाले का जिक्र भी किया था. सीबीआई ने मामले में सत्यपाल मलिक का बयान दर्ज कर लिया है. अब इसका मूल्यांकन किया जाएगा. जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले में सीबीआई (CBI) ने एक साल पहले मामला दर्ज किया था.

सत्यपाल मलिक ने 2018 में राज्यपाल रहने के दौरान उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंश्योरेंस का एक कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था. सीबीआई इस मामले में 6 राज्यों में पहले ही छापेमारी कर चुकी है. रिलायंस जनरल इंश्योरेंस घोटाला मामले में सत्यपाल मलिक से सीबीआई की ये दूसरी पूछताछ है. पूछताछ करने के लिए बीते शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक सप्ताह पहले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नोटिस जारी कर कुछ सवालों के जवाब मांगे थे.

पूर्व राज्यपाल ने किया था ये दावा

सत्यपाल मलिक कई मौकों पर रिलायंस जनरल इंश्योरेंस घोटाला को उठा चुके हैं. उनका का कहना है कि 23 अगस्त 2018 और 30 अक्टूबर 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी.

Advertisement

150-150 करोड़ रुपये मिलने की कही गई थी बात

मलिक ने कहा था कि मुझे दोनों विभागों के सचिवों द्वारा सूचित किया गया था कि ये एक घोटाला है और मैंने उसके अनुरूप ही दोनों डील्स को रद्द कर दिया था. मलिक ने यह भी बताया था कि सचिवों ने उनसे कहा था कि आपको हर फाइल को पास करने के लिए 150 करोड़ रुपये मिलेंगे.

21 अप्रैल को जारी हुआ था नोटिस

21 अप्रैल को जारी नोटिस में सीबीआई ने पूछताछ के लिए दिल्ली के अकबर रोड स्थित एजेंसी के गेस्ट हाउस में बुलाया था. उस समय मलिक ने राजस्थान दौरे का हवाला देते हुए कहा था कि 27 या 28 अप्रैल में किसी भी दिन सीबीआई उनके घर पर आकर पूछताछ कर सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *