सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्ली सरकार ने 2015 से अब तक 440 नौकरियां दी, आंकड़ों पर झूठ बोल रहे केजरीवाल: बीजेपी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली सरकार ने 2015 से अब तक केवल 440 नौकरियां दीं, केजरीवाल आंकड़ों को लेकर बोल रहे झूठ : बीजेपी

भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने वर्ष 2015 से 2023 तक 440 नौकरियां दीं जिनमें वर्ष 2015 में 176, वर्ष 2016 में 102, वर्ष 2017 में 66, वर्ष 2018 में 68 और वर्ष 2019 में दी गई 28 नौकरियां शामिल हैं.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के 12 लाख युवाओं को रोजगार देने को लेकर झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सूचना के अधिकार के तहत वर्ष 2015 से अब तक दिल्ली में केवल 440 लोगों को नौकरी दी गई है.

यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने 12 लाख नौकरियां दी हैं जबकि वर्ष 2015 में उनके सत्ता में आने के बाद से अबतक केवल 440 लोगों को ही नौकरी दी गई है.

केजरीवाल देश के सबसे बड़े झूठे,भ्रष्ट और बेईमान मुख्यमंत्री हैं

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ केजरीवाल देश के सबसे बड़े झूठे,भ्रष्ट और बेईमान मुख्यमंत्री हैं. यह सुनने में अच्छा लगता है कि 12 लाख नौकरियां दी गई हैं लेकिन यह झूठा दावा है जो उनकी अपनी सरकार द्वारा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दी जानकारी से साबित होता है.”

गौरतलब है कि रविवार को असम दौरे के दौरान केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर राज्य की सत्ता में ‘आप’ आती है तो सभी युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने सात साल में दिल्ली में 12 लाख लोगों को रोजगार दिया जबकि पंजाब में एक साल में 28 हजार लोगों को नौकरी दी गई.

Advertisement

भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार ने वर्ष 2015 से 2023 तक 440 नौकरियां दीं जिनमें वर्ष 2015 में 176, वर्ष 2016 में 102, वर्ष 2017 में 66, वर्ष 2018 में 68 और वर्ष 2019 में दी गई 28 नौकरियां शामिल हैं.

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सरकार वर्ष 2019,2021,2022 और 2023 में एक भी नौकरी देने में सफल नहीं रही. महावर ने कहा कि 14 मार्च तक दिल्ली सरकार द्वारा तैयार रोजगार पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या 15,76,846 थी जो अगले दिन ही बढ़कर 15,91,328 हो गई.

‘हास्यास्पद’

इस बीच ‘आप’ ने आरोपों को ‘हास्यास्पद’ करार दिया और कहा कि भाजपा नेता रोजगार निदेशालय की एक आरटीआई जवाब का हवाला दे रहे हैं, जिसमें खुद कहा गया है कि वे सृजित नौकरियों पर सरकार-व्यापी और राज्य-व्यापी डेटा नहीं रखते हैं.

यहां जारी बयान में ‘आप’ ने कहा कि दिल्ली में केवल बस मार्शल के पद पर ही करीब 13 हजार लोगों को नियुक्त किया गया है. पार्टी ने कहा कि दिल्ली सरकार पहले ही करीब दो लाख सरकारी नौकरियों सहित 12 लाख नौकरियों का ब्योरा विधानसभा में रख चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *