Home Breaking News ‘नदिया के पार’ की गुंजा का नया लुक देख फैंस हुए हैरान,...

‘नदिया के पार’ की गुंजा का नया लुक देख फैंस हुए हैरान, आप भी देखें फोटो

0
169

‘नदिया के पार’ की ‘गुंजा’ अब दिखने लगी हैं ऐसी, लेटेस्ट PHOTO देख ‘चंदन’ भी खा जाएगा धोखा

गुंजा (Gunja) का किरदार साल 1982 में आई फिल्म ‘नदिया के पार’ का है. फिल्म सुपरहिट रही थी. आप जानते हैं यह गुंजा आज कैसी नजर आती है.

कुछ फिल्में और उसके किरदार हमेशा दर्शकों के जेहन में रह जाते हैं. फिल्म से जुड़े कलाकार भी अपने किरदार के नाम से मशहूर हो जाते हैं. ऐसा ही एक किरदार गुंजा (Gunja) का है. यह किरदार साल 1982 में आई फिल्म ‘नदिया के पार’ (Nadyia Ke Paar) का है. गुंजा के किरदार को अभिनेत्री साधना सिंह ने निभाया था. फिल्म में गुंजा और चंदन की जोड़ी को दर्शकों ने लंबे समय तक पसंद किया था. फिल्म के 41 साल बाद ‘नदिया के पार’ की गुंजा का पूरा लुक काफी बदल चुका है. अभिनेत्री साधना सिंह के लेटेस्ट तस्वीर आपको भी दंग कर सकती है.

साधना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहती हैं. साधना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. अभिनेत्री की यह तस्वीरें बनारस की हैं. तस्वीरों में साधना सिंह को व्हाइट साड़ी में देखा जा सकता है. वह पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं. जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखते ही बन रहा है.

अभिनेत्री ने कैप्शन के जरिए बताया

अभिनेत्री ने कैप्शन के जरिए बताया है कि उनकी यह तस्वीरें बनारस की हैं. सोशल मीडिया पर साधना सिंह की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. अभिनेत्री के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट तक उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. आखिरी बार साधना सिंह को वेब सीरीज गिल्टी माइंड्स में देखा गया था. वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग के फैंस ने काफी तारीफ की थी. वेब सीरीज गिल्टी माइंड्स पिछले साल रिलीज हुई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here