सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बिहार में हुई हिंसा पर बोले नीतीश कुमार:”किसी ने जानबूझकर गड़बड़ किया है,कार्रवाई सक्त करेंगे..”

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“जरूर किसी ने जानबूझकर गड़बड़ किया है, सख्त कार्रवाई करेंगे..”: बिहार में हुई हिंसा पर बोले नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि ऐसी घटनाएं काफी दुखद हैं. ऐसा कभी नहीं होता था. ये नैचुरल नहीं है, जरूर किसी ने गड़बड़ी की है. ऐसे में हमने पूरी तरह से जांच करने के आदेश दे दिए हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

रामनवमी के अवसर पर बिहार के सासाराम और नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने किसी की ‘साजिश’ बताई है. शनिवार को घटना के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि ऐसी घटनाएं काफी दुखद हैं. ऐसा कभी नहीं होता था. ये नैचुरल नहीं है, जरूर किसी ने गड़बड़ी की है. ऐसे में हमने पूरी तरह से जांच करने के आदेश दे दिए हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसी घटनाओं से तकलीफ होती है. पहले तो कभी ऐसा नहीं होता था. बड़ी शांति से हमलोग हर त्योहार मनाते आए हैं. लेकिन अब पता नहीं ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं. ये नैचुरल नहीं है. किसी ने जरूर कोई गड़बड़ी की है. सामान्य रूप से ऐसी घटनाएं यहां नहीं होती थीं. ऐसे में मैंने पूरे मामले की ठीक तरह से जांच करने को कहा है, ताकि पता चल सके कि आखिर ऐसा होने के पीछे कारण क्या है.”

वहीं, सासाराम में बीजेपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल होने वाले थे के स्थगित होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. वहीं, बीजेपी के सुरक्षा नहीं देने के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ये बातें बिल्कुल गलत हैं. राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री के आने पर जो कुछ किया जाना चाहिए वो सबकुछ किया जाता है.

Advertisement

उन्होंने कहा, ” अब बीजेपी अपना कोई कार्यक्रम करेगी तो मैं क्या करूं. वे (अमित शाह) क्यों आ रहे थे और क्यों नहीं आ रहे इससे हमें क्या मतलब है. अब कोई सरकारी कार्यक्रन तो था नहीं. लेकिन राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री के आने पर जो कुछ किया जाना चाहिए वो सबकुछ किया जाता है. उनके आरोप गलत हैं.”

शोभायात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी 

गौरतलब है कि नालंदा और सासाराम में रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गई. दोनों जगहों पर जमकर हिंसा हुई है. परिणामस्वरूप धारा-144 लागू कर दी गई है. साथ ही इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है. धारा-144 लागू होने के कारण सासाराम में बीजेपी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को स्थगित किया गया है.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *