सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

फिर कोरोना की बढ़ रही है रफ्तार!पॉजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

फिर कोरोना की बढ़ रही है रफ्तार! नए मामलों के साथ-साथ पॉजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,573 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,07,525 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 10,981 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से चार लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,841 हो गई. वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है. भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.47 प्रतिशत है.

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार

अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,981 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,41,65,703 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

10 और 11 अप्रैल को देशभर में मॉक ड्रिल

कोरोना से संक्रमित मरीजों के ताजा आंकड़ों ने केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में केंद्र सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले महीने की 10 और 11 तारीख को पूरे देश में मॉक ड्रिल कराने का फैसला किया है. इस मॉक ड्रिल में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. बता दें कि केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार के साथ बैठक की. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने राज्यों को कोरोना को लेकर सचेत भी किया है. केंद्र ने राज्यों से RTPCR टेस्टिंग बढ़ाने की भी सलाह दी है. साथ ही कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ाने की बात कही गई है. केंद्र इस बैठक में राज्यों से ज्यादा ज्यादा वैक्सीनेशन करने पर भी जोर देने को कहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *