सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

20 लाख टन कचरा अर्बन एक्सटेंशन रोड प्रोजेक्ट-2 में होगा इस्तेमाल : नितिन गडकरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के गाजीपुर का 20 लाख टन कचरा अर्बन एक्सटेंशन रोड प्रोजेक्ट-2 में होगा इस्तेमाल : नितिन गडकरी

अधिकारियो के साथ दौरे के वक्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली के देश की राजधानी होने के नाते आसपास के इलाकों से कनेक्टिविटी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के गाजीपुर में कचरे के पहाड़ का इस्तेमाल सड़क बनाने के काम लाया जाएगा. अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 को बनाने के लिए उक्त कचरे में से 20 लाख टन कचरे का इस्तेमाल होगा. इस कार्य से गाजीपुर में कचरे का पहाड़ कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और साथ रोड बनने से दिल्ली का ट्रैफिक जाम भी कम होगा.

दिल्ली के उपराज्यपाल भी थे मौजूद

गडकरी ने ये बात आज अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 के मुआयने के दौरान कही. गडकरी के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना भी मौजूद थे.

मालूम हो कि दिल्ली से चंडीगढ़ का कार से सफर आसान होने जा रहा है. इस साल अक्टूबर से मात्र 2 घण्टे में लोग सफर तय कर सकेंगे. ये मुमकिन हो पाएगा अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 के पूरा होने के बाद. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को बस में सांसदों और अधिकारियों के साथ इसका मुयायना किया.

Advertisement

इस साल अक्टूबर में पूरा होगा काम

गडकरी ने कहा कि दिल्ली में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए केंद्र सरकार कई स्तर पर काम कर रही है जिसमें से एक है अर्बन एक्सटेशन रोड. इसकी शुरुआत नवम्बर 2021 में हुई थी और अब ये इस साल अक्टूबर में पूरा होने जा रहा है.

ये पूरा प्रोजेक्ट 7716 करोड़ का है जो पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, गुरुग्राम, आईजीआई एयरपोर्ट, धौला कुंआ, मुकरबा चौक, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा. इस रोड पर कुल 27 ब्रिज, 27 फ्लाईओवर और 11 अंडरपास हैं.

अधिकारियो के साथ दौरे के वक्त केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली के देश की राजधानी होने के नाते आसपास के इलाकों से कनेक्टिविटी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है जिसमें दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से हरिद्वार, दिल्ली से जयपुर और दिल्ली से चंडीगढ़ जैसे इलाके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *