सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

SC में शिवसेना मामले की सुनवाई देखने पहुंची केन्‍या की मुख्‍य न्‍यायाधीश,डीवाई चंद्रचूड़ ने किया स्‍वागत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

केन्‍या की मुख्‍य न्‍यायाधीश SC में शिवसेना मामले की सुनवाई देखने पहुंची, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने किया स्‍वागत

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि हम अपने  बीच केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मार्था के कूमे को पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

शिवसेना बनाम शिवसेना के मामले की मंगलवार को पांच जजों की संविधान पीठ ने सुनवाई

शिवसेना बनाम शिवसेना के मामले की मंगलवार को पांच जजों की संविधान पीठ ने सुनवाई की. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को देखने के लिए केन्‍या की मुख्‍य न्‍यायाधीश मार्था के कूमे भी मौजूद रहीं. भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने केन्‍या की मुख्‍य न्‍यायाधीश और उनके साथ आए केन्‍या के सुप्रीम कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल का स्‍वागत किया. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि हम अपने बीच केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश मार्था के कूमे को पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं.

उन्‍होंने कहा कि उनकी कम से कम उपलब्धि यही नहीं है कि वह देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं. वह ऐसी न्यायाधीश हैं, जिन्होंने भारत में संवैधानिक कानून से संबंधित मुद्दों सहित अन्‍य विषयों पर व्यापक रूप से लिखा है.

उन्होंने हाल ही में एक निर्णय लिखा था कि केन्या में बुनियादी संरचना सिद्धांत किस हद तक लागू होगा. वह उस बेंच का भी हिस्सा थीं जिसने केन्या में LGBTQ अधिकारों को मान्यता देने का फैसला किया था.

Advertisement

इसके साथ ही CJI ने यह भी कहा कि न्यायाधीशों ने सुनवाई से पहले केन्याई मुख्य न्यायाधीश को शिवसेना के चल रहे मामले के बारे में जानकारी दी. यहां जो दलीलें दी जा रही हैं हमने उनका भी संक्षिप्त विवरण दिया है.

सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और महेश जेठमलानी ने भी बार की ओर से केन्याई मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया.

पिछले महीने सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन ने भी सीजेआई की पीठ के समक्ष कार्यवाही में भाग लिया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *