सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से छह लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार का टायर फट जाने के कारण उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शिवणी पिसा गांव में सुबह आठ बजे हुआ जब एक कार औरंगाबाद से शेगांव की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा, कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि टायर फटने की वजह से दुर्घटना हुई। घटनास्थल से और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। समृद्धि महामार्ग के जनता के लिए शुरू होने के बाद से लगातार दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू है। रविवार को भी बुलढाणा में हुई भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस महामार्ग में तेज गति से चलने की वजह से गाड़ियों का एक्सीडेंट होने की बात सामने आ रही है। इतनी दुर्घटनाओं के बाद भी अगर जिम्मेदार नहीं जागे तो आम जनता को यूंही जान गंवाने पड़ेगी। जनता अब सरकार और जिम्मेदारों से इस विषय पर जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

राज्य के बुलढाणा जिले से गुजरने वाला समृद्धि महामार्ग अब मौत का हाइवे कहा जाने लगा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है महामार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं हैं। इनकी वजह से लोगों की जान आये दिन किसी न किसी सड़क दुर्घटना में जा रही है। फिलहाल आज हुए रोड एक्सीडेंट के घायलों का मेहकर में इलाज शुरू है। इस दुर्घटना की वजह से सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को अस्पताल ले जाने तक यह भीड़ बनी हुई थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *