Home Uncategorized आम आदमी पार्टी का आरोप, CBI कर रही है मनीष सिसोदिया का...

आम आदमी पार्टी का आरोप, CBI कर रही है मनीष सिसोदिया का मानसिक उत्पीड़न

0
150

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को ‘प्रताड़ित’ कर रहा है और उन पर झूठे आरोपों वाले कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा है। सीबीआई ने सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच में कथित रूप से सहयोग नहीं करने और जांचकर्ताओं के सवालों से बचने के आरोप में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। एक विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को सिसोदिया की हिरासत छह मार्च तक बढ़ा दी थी। सिसोदिया ने गत 28 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी सिसोदिया की हिरासत का उपयोग आबकारी नीति पर विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर कानूनी राय वाली महत्वपूर्ण लापता फ़ाइल का पता लगाने के लिए करना चाहती है, जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया है।

भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर उनके खिलाफ झूठे आरोप वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। सीबीआई के पास सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कभी भी किसी सबूत के गायब होने का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने उनके आवास पर छापा मारा लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here