सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मिशन तेलंगाना, विधानसभा चुनाव के लिए जेपी नड्डा के घर बड़ी बैठक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीजेपी का मिशन तेलंगाना, विधानसभा चुनाव के लिए जेपी नड्डा के घर बड़ी बैठक

भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. बीजेपी को आशंका है कि केसीआर विधानसभा चुनाव समय से पहले करवा सकते हैं, इसलिए संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर तेलंगाना को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर तेलंगाना को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक हुई. केसीआर सरकार के खिलाफ जमीनी लड़ाई तेज करने की रणनीति पर विचार किया जा रहा है. दिल्ली आबकारी मामले में केसीआर की बेटी कविता का नाम आने के बाद इस मुद्दे को तूल देने पर भी चर्चा संभव है.

Advertisement

बीजेपी को आशंका है कि केसीआर विधानसभा चुनाव समय से पहले करवा सकते हैं, इसलिए संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है. राज्यभर में 28 फरवरी तक 11 हजार नुक्कड़ सभाएं करने का बीजेपी का लक्ष्य था. इस अभियान की भी समीक्षा होगी. आज की बैठक में तेलंगाना के सभी वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद रहे.

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, प्रभारी महासचिव सुनील बंसल, तरूण चुघ, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, प्रदेश अध्यक्ष बांडी संजय, इटेला राजेंद्र, अरविंद धर्मपुरी, के लक्ष्मण, विजया शांति आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *