सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पीएम मोदी बोले-JAM से गरीबों के खाते में सीधे पहुंच रहा पैसा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पीएम मोदी बोले- आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा भारत,JAM से गरीबों के खाते में सीधे पहुंच रहा पैसा

पीएम मोदी ने एक वेबिनार में कहा कि जनधन खाते आधार और मोबाइल (JAM) के कारण करोड़ों गरीबों के खाते में सीधे पैसा भेजना संभव हुआ है। उसी प्रकार से टेक्नोलॉजी आरोग्य सेतु और CoWIN एप से कोरोना के दौरान ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन में बड़ी मदद मिली।

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत एक आधुनिक डिजिटल ढांचा तैयार कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि डिजिटल क्रांति का लाभ सभी तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी के लाभ पर भी बात की।

‘अनलीशिंग द पोटेंशियल: ईज ऑफ लिविंग यूजिंग टेक्नोलॉजी’ विषय पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि करदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कर प्रणाली को फेसलेस बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी ने ‘वन नेशन वन राशन’ का आधार बनाया 

प्रधानमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी ने वन नेशन वन राशन का आधार बनाया। वहीं, JAM (जन धन योजना, आधार और मोबाइल नंबर) की त्रिमूर्ति ने गरीबों को लाभ देने में मदद की। उन्होंने कहा कि 5जी और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी तकनीकों पर चर्चा की जा रही है और ये चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और कई अन्य क्षेत्रों को बदलने के लिए तैयार हैं।

टेक्नोलॉजी को बनाएं सरल

पीएम मोदी ने हितधारकों से आम आदमी के सामने आने वाली 10 समस्या क्षेत्रों की पहचान करने का आह्वान किया, जिन्हें एआई का उपयोग करके हल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि 21वीं सदी Technology driven सदी है। उसको हम जितना जल्दी फैलाएं, जितना जल्दी सरल बनाएं और जितना जल्दी जन सामान्य को सशक्त करने वाला बनाएं, उतना देश का और लोगों का कल्याण होने वाला है।

नागरिकों को किया जा रहा सशक्त

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का बदलता हुआ भारत टेक्नोलॉजी की ताकत से लगातार नागरिकों को सशक्त कर रहा है। बीते वर्षों में हमारी सरकार के हर बजट में टेक्नोलॉजी की मदद से देशवासियों की ‘ईज ऑफ लिविंग’ बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इस बार के बजट में भी टेक्नोलॉजी के साथ ह्यूमन टच को प्राथमिकता दी गई है।

‘Zero Defect, Zero Effect’ होनी चाहिए प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा, ”Zero Defect, Zero Effect’ हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारी क्वालिटी में कोई कंप्रोमाइज नहीं होना चाहिए और उसमें टेक्नोलॉजी बहुत मदद कर सकती है। हम टेक्नोलॉजी की मदद से प्रोडक्शन में बहुत फिनिश-वे में प्रोडक्ट लेकर आ सकते हैं और तभी ग्लोबल मार्केट हम कैप्चर कर सकते हैं।”

टेक्नोलॉजी की मदद से लेकर आए DigiLocker

पीएम मोदी ने कहा, ”टेक्नोलॉजी की मदद से हम हर व्यक्ति के लिए DigiLocker की सुविधा लेकर आए हैं। यहां कंपनियां और MSMEs अपनी फाइलों को स्टोर कर सकते हैं, उसे विभिन्न रेग्युलेटर्स और सरकारी विभागों के साथ साझा कर सकते हैं।”

गरीबों के खाते में सीधे पहुंच रहा पैसा 

प्रधानमंत्री ने कहा, ”जनधन खाते, आधार और मोबाइल…इन तीनों के कारण करोड़ों गरीबों के खाते में सीधे पैसा भेजना संभव हुआ है। उसी प्रकार से टेक्नोलॉजी, आरोग्य सेतु और CoWIN एप का महत्वपूर्ण साधन बनी। इससे कोरोना के दौरान ट्रेसिंग और वैक्सीनेशन में बड़ी मदद मिली।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *