सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ग्रामीणों ने दी धमकी, कहा- आतंकवादियों का 15 दिनों के अंदर करें खात्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले स्थित धंगरी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गांव पर दोहरा हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने में सुरक्षाबलों की कथित ‘असफलता’ पर चिंता जताई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने साथ ही धमकी दी कि 15 दिनों के भीतर घटना में शामिल आतंकवादियों का सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अगर खात्मा नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि एक जनवरी को धंगरी गांव में हुए हमले में सात लोगों की मौत हुई थी और 14 अन्य घायल हुए थे। दो भाइयों सहित पांच लोगों की मौत आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में हुई थी जबकि दो बच्चों की मौत अगले दिन आतंकवादियों द्वारा छोड़े गए इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में हुए धमाके की चपेट में आने से हुई थी।

एक ग्रामीण ने बताया कि धंगरी गांव के सैकड़ों लोगों ने रविवार को हमला स्थल पर बैठक की और पीड़ितों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोहरे हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों का सुराग लगाने में सुरक्षा एजेंसियों की ‘असफलता’ पर चिंता जताई। पीड़ितों के परिवारों के सदस्यों ने हमलावरों की पहचान करने की कोशिशों को तेज करने की मांग की। ग्रामीणों ने धमकी दी कि अगर सुरक्षा एजेंसियां, आतंकवादियों को अगले 15 दिनों में मार गिराने में असफल रहती हैं तो वे भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *