सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

धनबाद में इमारत में भीषण आग लगने के 14 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

झारखंड के धनबाद जिले में शक्ति मंदिर रोड स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में मंगलवार शाम लगी भीषण आग में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। राज्य की राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर धनबाद में जोड़ाफाटक इलाके के आशीर्वाद टावर में शाम छह बजे आग लगी। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि आशीर्वाद अपार्टमेंट के एक फ्लैट में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था और आशंका है कि इसी दौरान दीपक के कारण लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे बच्चों एवं महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि अग्निशमन दल ने रात्रि लगभग नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया, लेकिन राहत एवं बचाव का कार्य अभी जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।

इससे पहले, धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा था कि आग लगने की घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने साथ ही कहा था कि हताहतों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय आनंदराव लाठकर ने बताया कि रात्रि लगभग नौ बजे तक अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का जांच के बाद ही पता लग सकेगा। इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस अपार्टमेंट में आग लगी है, उसमें रहने वाले सुबोध श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी और विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाहर से भी लोग आए थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसी दौरान निचले तल पर रहने वाले पंकज अग्रवाल के घर जलता दीपक कालीन पर गिर गया और आग अन्य मंजिलों में भी फैल गई। आशीर्वाद अपार्टमेंट आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक केंद्र भी है और इसमें बड़ी संख्या में फ्लैट हैं। इस अपार्टमेंट से ही कुछ दूर स्थित हाजरा अस्पताल में शनिवार को हुए अग्निकांड में चिकित्सक दंपति समेत समेत पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *