सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उन्नाव में तेज रफ्तार डंपर ने हाईवे पर खड़े 6 राहगीरों को रौंदा, सभी की ददर्नाक मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार डंपर ने कई लोगों को रौंदते हुए कार को टक्कर मार दी। इससे चलते कार खाई में पलट गई और पीछे से डंपर भी कार के ऊपर चढ़ गया। हादसे में मां-बेटी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना रविवार देर शाम की है। हादसा आजाद नगर चौराहे पर हुआ है। इस भीषण दुर्घटना की सूचना पर राहगीरों में आक्रोश हो गया और हाईवे को जाम कर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

एक्सीडेंट की सूचना उन्नाव पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर भेजा गया। उधर एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीणा पर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों को मोर्चरी भेजा गया है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत होने की सूचना है दो घायलों का उपचार चल रहा है। हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

उन्नाव में हुए इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य करने का आदेश दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *