सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

विवादों के बीच बागेश्वर बाबा का चैलेंज, कहा- …. में दम है तो दूसरे धर्म के ऊपर फिल्म बनाकर दिखाएं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बागेश्वर सरकार इन दिनों सुर्खियों में हैं। अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगने के बाद नागपुर में दो दिन पहले कथा समाप्त करने के बाद से पंडित धर्मेद्र शास्त्री को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। बागेश्वर सरकार की कथा इन दिनों रायपुर में हो रही है। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर निशाना साधा है। बागेश्वर सरकार ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूं कि मूवी बनाने वालों के बाप में दम है तो दूसरे धर्म के ऊपर फिल्म बनाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहना मुश्किल हो जाएगा। बागेश्वर सरकार ने कहा कि धर्मांतरण को रोकने के लिए बागेश्वर धाम आदिवासी इलाकों में तीन दिन की कथा का आयोजन कर रहा है। बागेश्वर सरकार अक्सर हिन्दुओं को जगाने की बात करते हैं। बड़े-बड़े मुद्दों पर भी वो अपने बयान देते हैं। बागेश्वर महाराज कहते हैं कि मैं अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि लोगों को जगाने का काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं धर्मांतरण के खिलाफ लोगों को जागने के लिए काम कर रहा है।

बागेश्वर सरकार का दावा है कि उनके पास ऐसी शक्ति है कि वो लोगों के मन की बात जान जाते हैं। वो कहते हैं कि उनके पास ऊपर से कनेक्शन है। उन्हें ऊपर से सिंग्नल मिलता है। इस सिंग्नल के जरिए ही लोगों की समस्या जानते हैं। बागेश्वर महाराज की इन्ही शक्तियों के कारण बागेश्वर धाम में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Advertisement

Disclaimer: indigo-eel-666931.hostingersite.com किसी अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है। साथ ही किसी की आस्था को भी ठेस पहुंचाना हमारा मकसद कतई नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *