मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। लेकिन मनावर से उड़ान भरने के बाद देदला गांव के पास हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण हेलीकॉप्टर को देदला में ही लैंड कराना पड़ा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज बाद में सड़क मार्ग से मनावर से 75 किमी दूर धार के लिए रवाना हुए। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनावर में इसी तरह के कार्यक्रम के बाद धार जिले में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। रविवार को सीएम शिवराज का 5 जनसाभओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उनकी एक सभा धार और तीन पीथमपुरा में हैं। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद शिवराज सिंह धार के लिए सड़क के रास्ते रवाना हुए। मध्य प्रदेश सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया, “मनावर से धार जा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के कारण मनावर में आपात लैंडिंग की गयी। वह अब सड़क मार्ग से धार जा रहे हैं।”



