Home Breaking News पटना एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा

पटना एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा

0
147

बिहार में मंगलवार को बड़ा विमान हादसा होते-होते बच गया। पायलट की समझदारी के चलते कई लोगों की जान संकट में पड़ने से बच गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना एयरपोर्ट पर आज गोएयर के विमान से एक पक्षी टकरा गया। बताया जा रहा है कि, मंगलवार को गोएयर की प्लाइट बैंगलुरु से पटना आ रही थी। इसी दौरान विमान के पंखों से एक बड़ा पक्षी आ टकराया। ऐसे में विमान के पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पक्षी के विमान से टकराने के बाद विमान के पंखों में थोड़ी खराबी आई है, जिसे सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी विमान रनवे पर ही खड़ा है। जब ये हादसा हुआ तब विमान में 170 से अधिक यात्री सवार थे।

विमान के पखों में आई खराबी को देखते हुए यात्रियों को अब दूसरे विमान से भेजने का बंदोबस्त किया जा रहा है। तकनीकी अधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया है। ऐसे में विमान को ठीक होने के लिए भेजा जाएगा। इस समय देश के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। जिसके चलते धुंध और घना कोहरा छाया रहता है। यहीं हाल कुछ बिहार में भी है। जिसके चलते यहां भी विमानों का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण हर रोज विमान लेट हो रहे हैं। ऐसे में विमान के पायलट को विमान उड़ाने में भारी तकलीफों से गुजरना होता है। वहीं, एयरपोर्ट के आस-पास पक्षियों के जमावड़े से भी हादसा होने का भय बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here