Home राज्यनामा पंजाब सीएम भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम, पुलिस...

पंजाब सीएम भगवंत मान के घर के पास मिला जिंदा बम, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील

0
174

पंजाब में उस समय हड़कंप मच गया जब राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के नजदीक एक बम मिला। यह जिंदा बम चंडीगढ़ में भगवंत मान के आवास के पास से बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि अगर बम फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा और बम को निष्क्रीय किया किया। यह बम सीएम के हैलीपैड के पास से मिला है। यह इलाका पूरी तरह से संवेदनशील है, ऐसे में यहां बम मिलना सुरक्षा में सेंध जैसा भी माना जा रहा है। यही नहीं, इसकी कुछ दूरी पर हेलीपेड है, जहां सीएम भगवंत मान का हेलिकॉप्टर उतरता है। बम की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम बम और डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंची। बम को चारों तरफ से कवर करने के बाद आर्मी बुलाई गई है। आर्मी की टीम इसे कल डिफ्यूज करेगी। वहीं पंजाब और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर भी बम बरामदगी वाली जगह पर पहुंच गए हैं।

बम का जिंदा होने की वजह पुलिस ने तुरंत एहतियाती कदम उठाए। बम को फाइबर के ड्रम में रख दिया गया है। इसके चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए हैं, ताकि फटने की सूरत में इससे आसपास के इलाकों को नुकसान न पहुंचे। कोई भी व्यक्ति बम के नजदीक न जाए, इसके लिए चारों तरफ पुलिस तैनात कर दी गई है। बम की सूचना पर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। लोगों को वहां जाने से रोका गया। पूरे इलाके को नियंत्रण में ले लिया गया। पूरा इलाका खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ता पहुंचा आर जिंदा बम को निष्क्रीय किया गया। बताया जा रहा है कि यह बम बहुत ही ताकतवर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here