Home राज्यनामा अंगीठी सेंकना पड़ा भारी, गर्भ में पल रहे बच्‍चे की हुई मौत

अंगीठी सेंकना पड़ा भारी, गर्भ में पल रहे बच्‍चे की हुई मौत

0
151

नैनीताल में बढ़ती ठंड में बंद कमरे में अंगीठी सेंकना अब खतरे का सबब बन रहा है। यहां अंगीठी की गैस लगने से दंपती मूर्छित हो गया। गैस लगने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। इस हैरान कर देने वाली घटन के बाद फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी ललित ने शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई थी। खाना खाने के बाद ललित और उसकी पत्नी दीपिका दोनों सो गए। देर रात अचानक ललित का सिर घूमने लगा तो अंगीठी की गैस सिर चढ़ने पर उसने फोन कर पड़ोसियों को सूचना दी तो पड़ोसियों को दोनों मूर्छित पड़े मिले। जिसके बाद दोनों को फौरन बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। रविवार की सुबह होश में आने के बाद चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। जिसके बाद अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही थी, मगर देर शाम जांच के दौरान हलचल बंद हो गयी। पीएमएस डॉ एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है। 24 घंटे बाद ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here