Home राज्यनामा तमिलनाडु के मदुरै में 24 यात्रियों से भरी मिनी वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त

तमिलनाडु के मदुरै में 24 यात्रियों से भरी मिनी वैन हुई दुर्घटनाग्रस्त

0
144

तमिलनाडु के मदुरै से 24 लोगों को लेकर कुंभकोणम जा रही एक मिनी पैसेंजर वैन रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदुरै सिटी पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, तमिलनाडु के मदुरै में 24 यात्रियों को ले जा रही एक मिनी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मिनी वैन यात्रियों को लेकर मदुरै से कुंभकोणम जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले भी तमिलनाडु से सड़क हादसों की खबरें आई हैं। 23 दिसंबर को तमिलनाडु के थेनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया था। सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की एक कार हादसे में मौत गई। कार 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। सभी यात्री थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे, पुलिस ने संदेह जताया है कि घना कोहरा होने की वजह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here