Home राज्यनामा महाराष्ट्र में पिकनिक मनाकर लौट रहे 48 छात्रों से भरी बस पलटी,...

महाराष्ट्र में पिकनिक मनाकर लौट रहे 48 छात्रों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

0
144

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 48 स्कूली छात्रों को ले जारी बस खपोली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ताजा खबर यह है कि हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह घटना खोपोली थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से बस चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना लोनावाला हिल स्टेशन से करीब 14 किमी दूर पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रात करीब 8 बजे ‘मैजिक प्वाइंट’ पहाड़ी के नजदीक हुई। उन्होंने बताया कि निजी बस में उपनगर चेंबूर की कोचिंग के 48 छात्र मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वे सभी 10वीं कक्षा के छात्र हैं। अधिकारी ने बताया है कि, ‘छात्र जब लोनावाला में पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, तभी बस के ड्राइवर ने ब्रेक फेल होने की वजह से खोपोली के पास घाट इलाके में वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना में सभी छात्र और चालक जख्मी हो गए।

अधिकारी ने कहा, “लोनावाला में एक पिकनिक से लौटते समय, बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण खोपोली के पास घाट इलाके में वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया।” उन्होंने कहा कि दुर्घटना में सभी छात्र और चालक घायल हो गए थे उन्हें लोनावला और खोपोली के अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 17 और 16 साल के दो छात्रों को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान चेंबूर कैंप निवासी हितिका खन्ना और उपनगरीय घाटकोपर के असलफा गांव निवासी राज राजेश म्हात्रे के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here