Home राज्यनामा केसीआर की बेटी से पूछताछ करने उनके आवास पहुंची सीबीआई

केसीआर की बेटी से पूछताछ करने उनके आवास पहुंची सीबीआई

0
148

सीबीआई का एक दल ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और भारत राष्ट्र समिति की विधान परिषद सदस्य के कविता के आवास पर पहुंचा। सीबीआई ने बीते सप्ताह कविता को सूचित किया था कि जांच एजेंसी का एक दल पूछताछ के लिए 11 दिसंबर को शहर में उनके आवास पर आएगा। आपको बता दे की सीबीआई ने मामले के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए कविता को नोटिस भेजा था। कविता ने कहा था कि वह केवल 13 दिसंबर को छोड़कर 11 से 15 दिसंबर तक अधिकारियों से मुलाकात कर पाएगी। सीआरपीसी की धारा-160 के तहत जांच अधिकारी किसी मामले में गवाह के तौर पर किसी भी व्यक्ति को समन भेज सकता है। ‘घोटाले’ में कथित रिश्वत को लेकर दिल्ली की एक अदालत में ईडी द्वारा दाखिल की गई रिमांड रिपोर्ट में कविता का नाम सामने आने के बाद उन्होंने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सीबीआई ने 25 नवंबर को मामले में सात आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। ईडी ने दिल्ली की एक अदालत में आरोपी अमित अरोड़ा के खिलाफ दाखिल की गई रिमांड रिपोर्ट में कहा था ‘‘अब तक की जांच के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से विजय नायर ने साउथ ग्रुप नामक एक ग्रुप जिसका नियंत्रण सरत रेड्डी के कविता मांगुंटा श्रीनिवास रेड्डी के हाथों है, उससे अमित अरोड़ा समेत विभिन्न व्यक्तियों के माध्यम से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here