सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जशपुर जेल से फरार दो कैदी मामले में मुख्य जेल प्रहरी सहित दो निलंबित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जेल से फरार हुए दो कैदियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी डी. रविशंकर की प्रारंभिक जांच में जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इसके बाद मुख्य जेल प्रहरी सुधीर एक्का और सहायक मानसिंह साहू को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, दुष्कर्म और हत्या के मामले में जेल में बंद दो कैदी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैडमिंटन ग्राउंट तैयार करते समय जेल की दीवार फांदकर भाग गए। दोनों कैदियों ने भागने के लिए बैडमिंटन के तार और वालीबॉल पोल का इस्तेमाल किया। उसके सहारे ही दीवार पर चढ़े। दोनों कैदियों के भागने के बाद जब सायरन बजा तो अफसरों को पता चला।

Advertisement

बताया जा रहा है कि कैदियों के राशन में कटौती की गई है। आरोप है कि इससे कुछ अधिकारी और कर्मचारी मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके चलते कुछ महीने पहले कैदियों ने जेल के अंदर भूख हड़ताल भी की थी। इसके बाद से ही जेल अधीक्षक मनीष संभलकर और मुख्य प्रहरी विजय ध्रुव , प्रहरी बुधराम निषाद, गजेंद्र निषाद और जीतू नाग बंदियों को लॉकअप से बाहर निकालकर देर रात तक बैडमिंटन खेलते रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *