उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना इलाके के पाढ़म कस्बे में दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है की इस भीषण अग्नि कांड में एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 वयस्कों और 4 बच्चे हैं। इन्वर्टर की दुकान में शॉट सर्किट की वजह से आग लगी। जसराना थाने क्षेत्र में स्थित यह दुकान इलेक्ट्रॉनिक के सामान और फर्नीचर की थी। जिले के पाढ़म के मेन मार्केट में स्थित एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में कल देर शाम आग लग गई जिसमें छह लोगो की मौत हो गई। आशीष तिवारी ने बताया कि आग ने दुकान के ऊपर बने मकान में एक ही परिवार के 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिरोजाबाद एसपी आशीष तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, फिरोजाबाद जिले के जसराना के पाढ़म कस्बे में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इस आगजनी में चार बच्चे भी शामिल थे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 18 गाडियां सहित 12 थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंची। एसपी आशीष तिवारी के मुताबिक आग इन्वर्टर में शार्ट शर्किट के कारण लगी थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए हैं।



