सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वाराणसी में 34 यात्री सवार नाव गंगा जी में पलटी, दो की हालत गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सुबह दशाश्वमेध घाट के सामने 34 लोगों से भरी नाव गंगा में पलट गई। नाव में केरल से वाराणसी आए श्रद्धालु मौजूद थे। हादसे के बाद नाविक भाग गया । दशाश्वमेध थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक केरल से आए 34 लोग केदार घाट से नाव में सवार हुए थे। सभी लोगों को मणिकर्णिका घाट पर जाकर धार्मिक अनुष्ठान करना था। इलाके में मौजूद स्थानीय नाविकों के साथ पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव ओवरलोड थी और अचानक उसमें पानी भरने लगा। नाव चालक नाव और सभी यात्रियों को छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूद गया। यात्रियों के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद नाविक वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी 34 यात्रियों को बचा लिया गया। एसीपी अवधेश कुमार पांडे ने मीडिया को बताया, “किसी के हताहत होने या बड़ी चोट लगने की सूचना नहीं है और सभी यात्रियों को समय पर बचा लिया गया है। यात्रियों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का मानना है कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की कृपा के साथ ही स्थानीय लोगों के सहयोग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक महिला श्रद्धालु पी विजया और पुरुष श्रद्धालु पी आदिनारायण हादसे से बुरी तरह डर गए थे। दोनों लोगों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में ले जाया गया है| बाकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। नाव हादसे की सूचना समय पर पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही फोर्स के साथ घटनास्थल पर दशाश्वमेध थाना प्रभारी अजय मिश्रा पहुंचे। उन्होंने केरल से आए लोगों से बातचीत की। उनका हालचाल पूछा। उन्होंने बताया की जानकारी के अनुसार नाव केदार घाट के रहने वाले अमित साहनी की है। उसकी तलाश की जा रही है। नाविक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर करवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार नाव पुरानी थी। उसका नीचे का पटरा फट गया था या टूट गया था। उसी वजह से नाव में पानी भर गया तो वह असंतुलित होकर पलट गई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *