सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

श्रद्धा के हत्यारे को कम समय के भीतर कठोर सजा दिलाएंगे: अमित शाह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार श्रद्धा के हत्यारे को जल्द से जल्द कोर्ट के जरिए कठोर सजा दिलवाने का काम करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली को झगझोर देने वाले श्रद्धा वॉकर हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रद्धा के हत्यारे को सबसे कम समय में कोर्ट के जरिए कठोर सजा दिलाने का काम हमारी सरकार करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि श्रद्धा की चिट्ठी जब पुलिस को मिली थी, तब महाराष्ट्र में हमारी सरकार नहीं थी। उन्होंने कहा इसमें भी जो दोषी होगा उसपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अमित शाह ने कहा कि एंटी कन्वर्जन कानून की जहां तक बात है, तो भाजपा की सरकारों ने अपने राज्यों में कानून बनाए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने के लिए पहले इसकी व्याख्या करनी होगी कि ये हो सकता है या नहीं।

अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। किसी को समस्या है, तो वो न्यायपालिका का रूख कर सकता है। इसे राजनीतिक रंग से ना देखें। शाह ने कहा कि उनके जेल मंत्री को जेल जाने पर भी बर्खास्त नहीं किया जाता और फिर वो वहां सुविधाएं भोगते हैं। कानून निर्माताओं ने कभी कल्पना तक नहीं की थी कि कोई मंत्री इतनी निर्लज्जता से इस्तीफा नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मैंने भी जेल जाने के बाद इस्तीफा दिया था। ऐसे लूपहोल्स को बहस करके सुधारने की जरूरत है। वहीं अमित शाह ने विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है। पिछला चुनाव प्रदूषित चुनाव था। कांग्रेस ने जातिवाद के 3 आंदोलन कर हवा खड़ी की थी। उन्होंने गुजरात, हिमाचल और एमसीडी तीनों जगहों पर भाजपा सरकार बनने की बात कही। शाह ने कहा कि भाजपा की योजनाएं और रेवड़ी बांटने में फर्क है। जितना बजट नहीं उससे ज्यादा तो उन्होंने फ्री की घोषणाएं कर दी हैं।

Advertisement

अमित शाह ने राहुल गांधी की सावरकर पर टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि सभी को अकेले सावरकर और वीर सावरकर का अंतर समझना जरूरी है। 130 करोड़ लोगों ने उन्हें वीर सावरकर की उपाधी दी है। शाह ने कहा कि जो लोग आज टिप्पणी कर रहे हैं, वो 10 दिन सावरकर की तरह जेल में रहकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि सावरकर पर ओछी टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है। जनता इसका उन्हें जवाब देगी। शाह ने ये भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू और वीर सावरकर में अंतर है। नेहरू राजनेता थे, वो प्रधानमंत्री बने। वहीं वीर सावरकर चुनाव नहीं लड़े थे और देश के लिए समर्पित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *