सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग में 10 लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमेरिका के वर्जीनिया स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक गनमैन ने अंधाधुंध फायरिंग की और देखते ही देखते वहां 10 लोगों की लाशें बिछा दीं। यह घटना मंगलवार रात की है। अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया गया है।  अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर वॉलमार्ट के भीतर गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर पहुंचकर मोर्चे को संभाल लिया। पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने मौत का एकदम सही-सही आंकड़ा पेश नहीं किया है। इस बीच वॉलमार्ट ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी कर दुख जताया है। वॉलमार्ट ने कहा कि अमेरिकी स्टोर में हुई इस घटना से वह स्तब्ध हैं। यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि शूटर ने आत्महत्या की है या फिर पुलिस की गोली का शिकार हुआ है। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पुलिस के ऊपर फायरिंग नहीं की।

एक पुलिस अफसर लियो कोसिंस्की ने कहा- हमें वॉलमार्ट के अंदर हमलावर की डेड बॉडी मिली है। एक हफ्ते में होने वाली ये दूसरी मास शूटिंग की घटना है। इसके पहले कोलारोडो के गे क्लब में फायरिंग हुई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा- हमें गोलीबारी की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। कई लोग मारे गए। घटना की वजह जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे।

Advertisement
इस बीच वॉलमार्ट ने इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया है और दुख जताया है। वॉलमार्ट ने कहा कि अमेरिकी स्टोर में हुई इस घटना से वह स्तब्ध है। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने पुलिस के ऊपर फायरिंग नहीं की। बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *