सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 12 की मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 21 लोगों में 2 महिलाओं समेत 12 की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। एक व्यक्ति हादसे से ऐन पहले उतर गया था जबकि मैक्स की छत में बैठे दो मजदूर और दो स्थानीय लोग खाई में गिरने से पहले कूद गए जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस के अनुसार,आज दोपहर एक मैक्स जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3:30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई पर मैक्स आगे नहीं बढ़ पाई। पीछे सरकते देख उस पर सवार किमाणा गांव का जीतपाल सिंह एक अन्य के साथ उतरा और टायर में पत्थर अड़ाने लगा. बताते हैं कि वाहन ओवर लोड होने के कारण पत्थर पार कर गया और तेजी से नीचे आने लगा। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही पलों में मैक्स 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। देर शाम तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके थे।

चार घायलों को भी निकाला गया जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम लाया गया है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के साथ ही स्थानीय लोग देर रात तक बचाव अभियान में जुटे रहे. सूचना पर डीएम हिमांशु खुराना और एसपी प्रमेंद्र डोबाल भी पहुंचे। ग्यारह किलोमीटर लंबी उर्गम-पल्ला जखोला सड़क वर्ष 2020 से निर्माणाधीन है। इन दिनों नौ किलोमीटर पर स्थित उछों ग्वाड़ गांव के समीप सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क का अधिकतर हिस्सा चट्टानी है। पल्ला जखोला गांव के पूर्व प्रधान मनवर सिंह रावत, हर्षवर्द्घन झिंक्वाण ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां तीखी चढ़ाई है। डांग गदेरे में पुल भी निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटनास्थल पर हैं। ज‍िस स्‍थल पर वाहन अन‍ियंत्र‍ित होकर खाई में समाया वहां सड़क खस्‍ताहाल थी। पर‍िवहन व‍िभाग ने इस मार्ग पर अभी वाहनों के संचालन की अनुम‍त‍ि नहीं दी है। इसका कुछ ह‍िस्‍सा न‍िर्माणाधी है। यह वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त होने से पहले चेक पोस्‍ट से होकर गुजरा लेक‍िन कहीं पर भी उसे नहीं रोका गया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *