सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाराबंकी में ग्रामीणों से भरी नाव नदी में पलटी, हादसे में तीन बच्चों की मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी के बाराबंकी से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। ग्रामीणों से भरी नाव सुमली नदी में अचानक से पलट गई है। इस हादसे में 30 ग्रामीण नदी में डूब गए, जबकि 3 बच्चों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि सुमली नदी में डूबे 30 लोगों में से 20 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 7 ग्रामीणों में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि ये घटना सुमली नदी में बैराना मऊ मझारी गांव में घटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नदी पार करते समय नाव असंतुलित हो गई थी, इसी वजह से हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर डीएम-एसपी समेत अन्य आलाधिकारी पहुंच गए। बताया जा रहा है की दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण नाव पर सवार होकर दंगल देखने के लिए जा रहे हैं। नदी पार करते समय नाव असंतुलित होकर पलट गई है, जिससे नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर पड़े। नाव पलटने के चलते तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बचे राहुल ने बताया ,” नाव में 30 लोग सवार थे। ज्यादा दूर नहीं जाना था इसलिये कोई उतरने को तैयार नहीं हुआ। हम लोग नाव से आधी नदी पार कर चुके थे कि अचानक बैलेंस बिगड़ा और बमुश्किल 10 सेकेंड में नाव डूब गई। बच्चों समेत कई लोग डूब गए। किसी तरह एक बच्चे को बाहर पकड़कर ले आया। बाकी जाे लोग तैरना जानते थे वे किसी न किसी को पकड़कर बाहर निकल आए। हम लोग 6 राउंड में 5 बच्चों को बाहर निकाल लाए थे।

Advertisement

डीएम ने बताया कि नदी से 3 बच्चों के शव बरामद कर लिये गए हैं। 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक ही हालत गंभीर है। गांव वालों ने बताया है कि अभी और लोग लापता हैं, इसलिये अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी ली गई तो पता चला कि 13 लोग खुद नदी से तैर कर निकल आए थे। 4 लोगों की हालत गंभीर थी। इनको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन डेड बॉडी मिली हैं जो बच्चों की हैं, इनको रिकवर किया जा चुका है। मामले में आपदा नियम के अनुसार मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए की धनराशि दी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मौके पर पहुंचे डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स ने खुद घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद के लिए अधिकरियों और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *