सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

पंजाब में पुलिस की मौजूदगी में शिवसेना नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की आज दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने उन्हें गोली मारी दी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर हमलावर संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर अमृतसर का ही रहने वाला है। वह पेशे से दुकानदार है। सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान रह चुके हैं। पिछले कुछ समय से सुधरी सूरी पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस ने भी पिछले महीने कुछ गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने ही इसका खुलासा किया था। जान का खतरा होने के बाद भी उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। पंजाब पुलिस ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में अमृतसर के कोट बाबा दीप सिंह निवासी संदीप सिंह सनी नामक एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। सनी ने सुधीर सूरी पर गोलियां चलाई थीं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि अमृतसर के गोपाल मंदिर के पास कपड़े की दुकान चलाने वाले संदीप सनी के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल भी बरामद की गई है। डीजीपी यादव ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर अमृतसर में एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच की जा रही है और पंजाब पुलिस मामले की तह तक जाएगी। उन्होंने कहा कि गहन जांच की जा रही है और इस मामले में जो भी साजिश होगी, उसका खुलासा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शनिवार को अमृतसर से सटे डेरा ब्यास में आ रहे हैं। पीएम दौरे से एक दिन पहले हुई इस वारदात ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। किसान संगठन मोदी के इस दौरे का विरोध करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं और अब हिंदू नेता की हत्या ने सुरक्षा एजेंसियों की दिक्कत और बढ़ा दी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *