सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ‘बायजू’ के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बने

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एडटेक फर्म बायजू ने अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान और दुनिया के महान फुटबॉलर्स में शामिल लियोलन मेसी को अपने सोशल इम्पैक्ट यूनिट एजुकेशन फॉर ऑल का ग्लोबल ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। वह इस फर्म के पहले ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर होंगे।बायजू ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेसी ने कंपनी के साथ समझौता किया है। हालांकि, यह समझौता कितने रुपये का हुआ है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बायजू को-फाउंडर उत्साहित

बायजू को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने कहा- मेसी हमारे साथ ग्लोबल ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में जुड़ रहे हैं। इससे हम काफी सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहे हैं। मेसी ने काफी संघर्ष के बाद खुद को दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। बायजू एजुकेशन फॉर ऑल माध्यम से हर एक बच्चे तक अपनी सुविधा उपलब्ध कराना चाहता है। हम इस माध्यम से 55 लाख बच्चों को सशक्त करना चाहते हैं। मेसी इसका सबसे बड़ा उदाहरण की कोई कैसी अपनी क्षमताओं से कितना ऊपर उठ सकता है।

मेसी का जुड़ना बायजू के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है

मेसी का जुड़ना बायजू के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। दुनिया में फुटबॉल के करीब 3.5 अरब फैन्स हैं। वहीं, मेसी के सोशल मीडिया पर करीब 45 करोड़ फैन्स हैं। ऐसे में बायजू को दुनियाभर में प्रचलित करने में मेसी एक अहम किरदार निभा सकते हैं। गोकुलनाथ ने कहा कि इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं कि दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर दुनिया का सबसे बेहतरीन सीखने वाला इंसान भी है। मुझे उम्मीद है कि इस साझेदारी से दुनिया भर के कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement

बायजू फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशियल स्पॉन्सर बना 

इससे पहले बायजू को फीफा वर्ल्ड कप का ऑफिशियल स्पॉन्सर भी बनाया गया है। बायजू ने अपने स्टेटमैंट ने कहा कि मेसी इस साल आखिरी बार फीफा वर्ल्ड कप में उतर रहे हैं। वह अपनी टीम अर्जेंटीना को चैंपियन बनाना चाहेंगे। ऐसे में मेसी बायजू के एजुकेशन फॉर ऑल कैम्पेन को भी प्रमोट करते दिखेंगे। वहीं, मेसी ने इस मौके पर कहा कि उच्च स्तरीय शिक्षा ने कई लोगों की जिंदगी बदली है। इससे दुनियाभर में लाखों छात्रों को मदद मिली है। मैं युवाओं को सीखने और हमेशा शीर्ष पर बने रहने के लिए प्रेरित करने की उम्मीद करता हूं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *