सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

रणवीर सिंह पर दीपिका पादुकोण ने लुटाया प्यार, बोलीं- कोई ऐसा ढूंढो

2 मिनट पढ़ें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लाखों चाहने वाले हैं। फैंस को इनकी एक झलक पाने का इंतजार रहता है।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बॉलीवुड के सबसे लविंग कपल्स में से एक इस जोड़ी ने बीते दिन एक बार फिर पूरी दुनिया को अपने प्यार का सबूत दिया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक स्टोर लॉन्च के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह द्वारा उनकी तस्वीर पर किस करने पर प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की है।

तस्वीर को ही फलाइंग किस दे रहे थे रणवीर सिंह

आपको बता दें, रणवीर सिंह एक प्रसिद्ध ब्रांड के लॉन्च इवेंट में गए थे, जहां दीपिका की तस्वीर देख वह अपने आप को रोक नहीं पाए और उनकी तस्वीर को ही फलाइंग किस दे रहे थे। अब हाल ही में रणवीर की इस हरकत पर दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिएक्शन दिया है, जो देखने लायक है।

कोई ऐसा ढूंढो जो तुम्हें ऐसे देखे जैसे कि तुम उसकी पूरी दुनिया हो: दीपिका

रणवीर की यह तस्वीर अपनी स्टोरी पर साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो तुम्हें ऐसे देखे जैसे कि तुम उसकी पूरी दुनिया हो।’ दीपिका और रणवीर का ऐसा प्यार देखकर सभी फैंस काफी खुश हैं और दोनों को साथ देख प्यार भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं।  हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका और रणवीर के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, इस जोड़ी ने ऐसी किसी भी रिपोर्ट से न तो इनकार किया था और न ही पुष्टि की थी। लेकिन अब दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार दिखाकर फिर एक बार बिना कुछ बोले ही सबकी बोलती बंद कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *