सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बैतूल में घर लौट रहे मजदूरों की बस कार से टकराई, 11 की दर्दनाक मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

मध्‍यप्रदेश के बैतूल जिले के परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार में रात करीब दो बजे बस और टवेरा कार की टक्कर होने से जीप में सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि झल्लार के पास खाली जा रही बस क्रमांक एमपी 48 पी 0193 और टवेरा कार के बीच टक्कर हो गई। कार में सवार सभी लोग मजदूर हैं जो महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव लौट रहे थे। चार शवों को क्षतिग्रस्त कार के हिस्सों को काटकर बाहर निकाला गया है। टक्कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही बस का अगला हिस्‍सा भी क्षतिग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में बस चालक यशवंत परते घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद बैतूल कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बैतूल जिले के झल्लार में भीषण सड़क हादसे का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। बैतूल में देर रात हुए हादसे में 11 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा दुख व्‍यक्‍त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पीएम मोदी ने दुख जताते हुए अपने ट्वीट में लिखा – मध्य प्रदेश के बैतूल में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ, मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो लाख रुपए अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाएंगे। घायलों को भी 50,000 रुपए देने की घोषणा की गयी।

बैतूल जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर परतवाड़ा रोड पर गांव झल्लार में बस और कार की टक्कर में जान गंवाने वाले 11 लोग 20 दिन के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। जिस कार से वह लौट रहे थे, उसके चालक की अचानक आंख लग गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर तेज गति से बस से जा टकरायी। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के अनुसार बस और कार की इस टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। इनमें मेंधा, चिखलार और महतगांव के छह पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *