सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Bigg Boss 16: गौतम विज से छिना कैप्टेंसी का ताज, कैप्टन चुने गए अब्दू

2 मिनट पढ़ें

बिग बॉस 16 इन दिनों सबसे इंट्रेस्टिंग मोड़ पर है। शो में गौतम विज की कैप्टेंसी पर उठे सवाल और इसे लेकर हो रही लड़ाइयों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। उनके कैप्टन बनने पर सबको आपत्ति हुई क्योंकि घर का लीडर बनने के लिए गौतम ने पूरे राशन का बलिदान दे दिया। ऐसे में उन्हें कंटेस्टेंट्स की तगड़ी नाराजगी झेलनी पड़ी, जिसका नतीजा ये निकला कि उनके सिर का ताज अब छीन लिया गया है। बिग बॉस के ऑफिशियल पेज पर नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें एक्स कैप्टन्स नेकस्ट कैप्टन के लिए वोटिंग कर रहे हैं।

कैप्टन बनने के लिए भिड़े कंटेस्टेंट्स

बीते कुछ दिनों में देखा गया कि गौतम विज को साजिद खान ने जमकर लताड़ लगाई थी। कैप्टेंसी के लिए राशन का बलिदान देने से नाराज साजिद ने उन्हें खुलकर गाली भी दी थी। बिग बॉस के घर में इतना गंदा माहौल देखे जाने के बाद यह तय किया गया कि कैप्टन को बदल दिया जाए। इसलिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी पसंद अनुसार, नए कैप्टन का नाम सुझाया है। जारी किए गए प्रोमो में निम्रित कौर आहलुवालिया,शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और यहां तक कि गौतम विज ने भी नए कैप्टन के लिए सहमति दी है।

शालीन और गौतम में झगड़ा

इस प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि टीना कैप्टेंसी के लिए गौतम विज को मनाती दिखाई दीं, तो वहीं अब्दु भी अपनी गद्दी के लिए निम्रित को मनाने पहुंचे। गौतम ने टीना की बात न मानकर उन पर तंज कसा,जो शालीन को चुभ गया। गौतम ने कहा, ‘टीना अपने मुद्दों पर खुद सामने आएं,न कि वह किसी और का साथ लें।’ इस पर चिढ़े शालीन ने गौतम को गाली देकर गर्म माहौल को और गर्म कर दिया।

कैप्टन चुने गए अब्दू

मनोरंजन के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि घर का नया कैप्टन अब्दू राजिक को चुना गया है। मिस्टर खबरी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अब्दू के कैप्टन चुने जाने की जानकारी शेयर की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *