सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर फटने से 30 से ज्यादा जख्मी, 10 की हालत नाजुक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार के औरंगाबाद से एक बड़ी घटना सामने आयी है। दरअसल में छठ पूजा का प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 जख्मी हो गए। 21 से ज्यादा लोग 70% से ज्यादा जले हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। हादसा देर रात हुआ। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना ओरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की घटना है। अनिल गोस्वामी नामक शख्स के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष सदस्य बाहर बैठे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं घबराकर बाहर निकल गई और गर्म होते होते सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इस बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही सिलेंडर पर पानी डाला उसमें ब्लास्ट हो गया और 7 पुलिसवाले झुलस गए। बताया जा रहा है की घरवालों के द्वारा शोर मचाने के बाद मोहल्ला के नागरिक पहुंचे। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची। आग बुझाने की कोशिश किए परंतु आग पर काबू नहीं हो पाया। अंततः सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया। विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए। घर मे फैली आग पर अग्निशमन टीम के द्वारा काबू पा लिया गया है। घायलों में पुलिसकर्मी मो. मोजीम, अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद रावत, प्रीति कुमारी, नगर परिषद के चैयरमैन प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के मालिक पंकज वर्मा, मिराज आलम, मो. बिट्टू, सोनू कुमार, मोनू कुमार, महेंद्र साव, आरएन गोस्वामी, सुदर्शन कुमार, मो. नईम, राज कुमार, प्रभात कुमार, मो. शाहनवाज, शाहनवाज कुरैशी, छोटू आलम, मो. असलम, मो. नेजाम, अमित कुमार, सुदर्शन कुमार, आदित्य कुमार, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, मो. साबिर, मो. अरबाज, छोटू आलम शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जाती है। पंकज वर्मा समेत कई अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *