सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आईटी, पीएसयू और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में मजबूती के बल पर लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स गुरुवार को 96 अंंकों की बढ़त के साथ 59,203 अंकों पर तो निफ्टी 52 अंक उछलकर 17564 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स में निचले स्तर से 482.57 अंकों की बढ़त देखने को मिली। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में देखने को मिली, यह 1.88% तक मजबूत हुआ। इसके अलावे निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.33%, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.14%, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.46% और निफ्टी एमएमसीजी इंडेक्स में 0.89% की बढ़त दिखी।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को 3571 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1567 शेयर हरे निशान पर तो 1866 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसा मजबूत होकर 82.75 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज में सबसे अधिक 2.22 प्रतिशत की तेजी आई। टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे अधिक 4.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई तथा एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद दीपावली से पहले धारणा सकारात्मक रही और अब तक अच्छी कमाई हुई है। निफ्टी लगातार तीसरे दिन 17,400 के ऊपर बना हुई है, जो मजबूत आधार दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि निकट भविष्य में बाजार में मजबूती बनी रहेगी। कंपनियों के तिमाही परिणाम घोषित करने से बाजार में क्षेत्र आधारित घट-बढ़ जारी रहेगी।’’ रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के अनुसंधान उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार हालिया बढ़त को बनाये रख रहा है और रुख अभी भी सकारात्मक है। वहीं, बीएसई का ‘मिडकैप’ 0.30 प्रतिशत और ‘स्मॉलकैप’ सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कई देशों के केंद्रीय बैंक की बैठकों से पहले वैश्विक शेयर बाजार काफी हद तक नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट बुधवार को गिरावट में बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *