सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

घाटी में एक बार फिर कश्मीरी पंडित आतंकियों के निशाने पर हैं। जहां शोपियां में आतंकियों ने पंडित पूरन कृष्ण की हत्या कर दी। घटना के वक्त कश्मीरी पंडित चौधरी गुंड में बाग लगाने जा रहे थे। तभी अचानक आ धमके आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। जिसके बार बुरी तरह से घायल पूरन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल ले जाते वक्त घायल कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि जिस तरह से ऑपरेशन ऑलआउट चलाकर आतंकियों को सेना सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इसी से बौखलाए आतंकी टारगेट किलिंग का रवैया अपनाते हुए गैर कश्मीरियों को बसाए जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं इस हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक इस हत्या में किसी आतंकी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त कश्मीरी पंडित चौधरी गुंड में बाग लगाने जा रहे थे। तभी अचानक आ धमके आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। जिसके बार बुरी तरह से घायल पूरन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल ले जाते वक्त घायल कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि जिस तरह से ऑपरेशन ऑलआउट चलाकर आतंकियों को सेना सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इसी से बौखलाए आतंकी टारगेट किलिंग का रवैया अपनाते हुए गैर कश्मीरियों को बसाए जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं इस हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक इस हत्या में किसी आतंकी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक, शोपियां के उस पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं इस साल अप्रैल-मई से बढ़ गई हैं। अल्पसंख्यक लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति ने इस हमले पर कड़ा रोष जताया है। समिति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शोपियां के चौधरी गुंड में एक और कश्मीर पंडिता की हत्या कर दी गई। 13 अक्टूबर को ट्वीट के बावजूद ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं बदला गया है। यह गृह मंत्री अमित शाह को संदेश है कि कश्मीर के हालात 1990 की तरह के हैं। एक अन्य ट्वीट में समिति ने आरोप लगाया है कि डीसी शोपियां और एसएसपी शोपियां पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं कि वे जल्द से जल्द पीड़ित का अंतिम संस्कार कर दिया जाए। क्योंकि उन्हें घाटी में सामान्य स्थिति दिखानी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *