Home राजनीति पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में गुजरात AAP प्रमुख गोपाल...

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में गुजरात AAP प्रमुख गोपाल इटालिया गिरफ्तार

0
208

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और ढाई घंटे से भी ज्यादा वक्त बाद छोड़ दिया। इटालिया की पेशी के दौरान ‘आप’ समर्थकों ने आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक शिकायत मिली थी, जिसमें दावा किया गया था कि इटालिया के समर्थक आयोग की इमारत के बाहर हंगामा कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पूर्व आज ही गोपाल इटालिया ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी बीजेपी गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी है। दरअसल, गोपाल इटालिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, इस बाबत एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने लेकर आई, जहां पर उनसे पूछताछ की गई। उधर, आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने AAP गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस ने नहीं की है। फिलहाल गोपाल इटालिया को हिरासत में लेने की ही जानकारी सामने आ रही है। उधर, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे विवाद की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई है, जिसमें इटालिया पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। बीजेपी नेताओं की ओर से साझा किए गए इस वीडियो में इटालिया पीएम मोदी को बार-बार ‘नीच किस्म का आदमी बताते हैं।’ वह कुछ और आपत्तिजनक बातें भी इसमें कहते हैं। खुद इटालिया और आप नेताओं ने माना कि यह वीडियो इटालिया का ही है, लेकिन पुराना है। इटालिया का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिलाओं से मंदिर और कथा में ना जाने की अपील कर रहे हैं। वह कहते हैं कि मंदिर और कथा शोषण के अड्डे हैं। बीजेपी इन वीडियोज के सहारे आप और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here