सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Big Boss 16: टीना दत्ता पर लगा अब्दु का शोषण करने का आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन इन दिनों प्रसारित हो रहा है। हर बार की तरह यह सीजन भी काफी खास है। एक तरफ प्रतिभागी जमकर मस्ती कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ प्रतिभागियों के बीच शो में लड़ाई-झगड़े भी शुरू हो गए हैं। शो के प्रतिभागी भी अब्दु को किसी बच्चे की तरह प्यार करते हैं। लेकिन, हाल ही में टीना दत्ता को अब्दु को गले लगाना भारी पड़ गया। दर्शक अब्दु रोजिक पर विशेष रूप से प्यार लुटा रहे हैं। शो में कोई अब्दु के साथ जरा भी खराब व्यवहार करता है तो उसकी क्लास लगाने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ टीना दत्ता के साथ हो रहा है। दरअलस शो के हालिया एपिसोड में टीना दत्ता, अब्दु को जबरदस्ती गले लगाती नजर आईं। टीना का यूं गले लगाना अब्दु को अच्छा नहीं लग रहा था। वह उन्हें मना करते हैं, लेकिन टीना नहीं मानती हैं। इसके बाद अब्दु टीना के पास से उठकर चले जाते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। यूजर्स टीना को नसीहत दे रहे हैं। टीना दत्ता, अब्दु से चिपकने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं, अब्दु भी यह बात बखूबी जानते हैं कि उन्हें कौन दिल से प्यार करता है और कौन कैमरे में आने के लिए! हालिया एपिसोड में देखा गया कि अब्दु किचन के पास बैठे हुए थे। टीना वहां काम कर रही थीं। टीना को लगा कि अब्दु उन्हें कंपनी देने के लिए आए हैं, इसलिए वह आकर उन्हें गले लगा लेती हैं। टीना कहती हैं, ‘आपके पास से हमेशा खुशबू आती है।’ वहीं, अब्दु, टीना का हाथ छुड़ाते दिखते हैं। वह यह भी कहते हैं कि उन्होंने उन्हें काफी जोर से पकड़ा हुआ है। इसके बाद अब्दु टीना के गले लगाए जाने से इतना असहज हो गए कि वहां से उठकर ही चले गए। जाते-जाते अब्दु कहते हैं, ‘यहां सब पागल बन गये हैं। सिर्फ मैं ही पागल नहीं हूं।’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *