सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में खतरे के निशान से भी ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर 206.11 मीटर तक पहुंच गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए निचले क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद इस साल अब तक का सबसे अधिक जलस्तर है। पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अनिल बांका ने कहा कि जलस्तर 206 मीटर के स्तर को पार करने के बाद मंगलवार सुबह अलर्ट जारी किया गया। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों को खाली कराया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर भेजा जा रहा है। सरकारी स्कूलों और आसपास के रैन बसेरों में इनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। बांका ने कहा कि जिस तरह वर्षा का क्रम जारी है, उसे देखते हुए जल स्तर में और वृद्धि हो सकती है। इसके बारे में लोगों को सावधान करने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नदी के पास के निचले क्षेत्रों में पहले भी बाढ़ आती रही है। ऐसे क्षेत्रों में लगभग 37,000 लोगों के घर हैं। दो माह के भीतर यह दूसरी बार है जब निचले इलाकों में बाढ़ के कारण लोगों को निकाला जा रहा है। गौरतलब है कि यमुना ने 12 अगस्त को 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लिया था, जिसके बाद लगभग 7,000 लोगों को नदी के किनारे के निचले इलाकों से निकाला गया था। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह 5.45 बजे जल स्तर 206 मीटर को पार कर गया। सुबह 8 बजे तक यह 206.16 मीटर हो गया। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच जल स्तर बढ़कर 206.5 मीटर हो सकता है। अधिकारियों ने हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे लगभग 96,000 क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना दी। बता दें कि सोमवार सुबह छह बजे डिस्चार्ज रेट 2,95,212 क्यूसेक था, जो इस साल अब तक का सबसे ज्यादा है। एक क्यूसेक 28.32 लीट प्रति सेकंड के बराबर होता है। बैराज से छोड़े गए पानी को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंचने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली में भी 21 सितंबर से चार दिन तक बारिश हुई। 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *