सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

MMU ने कश्मीर में स्कूल में मुस्लिम छात्रों से भजन गाने और सूर्य नमस्कार कराने पर रोक की मांग की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधिय़ों पर लग रहे अंकुश के बाद अब यहां शांति बहाल की उम्मीदों के बीच मुत्तहिद मजलिस-ए-उलेमा (एमएमयू) ने कश्मीरी स्कूलों में मुस्लिम छात्रों के भजन गाने और सूर्य नमस्कार करने पर चिंता जताई है। संगठन ने कहा कि घाटी में हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों के जरिए लागू की जा रही गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए। मालूम हो कि एमएमयू करीब 30 धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों वाला ऑर्गेनाइजेशन है। एमएमयू ने एक बयान में कहा, ‘स्कूलों और दूसरी शैक्षणिक संस्थानों में मुस्लिम छात्रों को हिंदू धार्मिक गीत गाने और सूर्य नमस्कार करने के लिए कहा जा रहा है। यह कश्मीर की मुस्लिम पहचान को कमतर करने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश है। इस मामले को लेकर हमने श्रीनगर की जामा मस्जिद में बैठक की। इसमें कहा गया कि ये फरमान मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाते हैं और उनमें आक्रोश पैदा करते हैं।’
संगठन ने कहा कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया और ‘संतों की घाटी’ की मुस्लिम पहचान को कमजोर करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। मीटिंग के दौरान यह फैसला हुआ कि इस तरह की गतिविधियों पर जल्द से जल्द रोक लगनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक सरकारी स्कूल के छात्रों को ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाते हुए देखा गया था। एमएमयू ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि अगर उनके बच्चों को सरकारी स्कूलों में गैर-इस्लामिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए विवश किया जाता है तो उन्हें अपने बच्चों को इन स्कूलों से निकालकर उनका निजी स्कूलों में दाखिला करवाना चाहिए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *