सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

ऋषिकेश में 4 दिन से लापता अंकिता भंडारी का मर्डर, BJP नेता का बेटा गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई है। श्रीकोट गांव की अंकिता भंडारी पांच दिन से लापता थी। इस मामले में आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि 18 सितंबर की शाम पुलकित व अंकिता रिजार्ट में थे तब पुलकित और अंकिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तब पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं। जिस पर वे तीनों अलग-अलग गाड़ियों से ऋषिकेश चले गए। हम लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पहुंचे। इस बीच रास्ते में तीनों ने शराब पी। इसके बाद अंकिता व पुलकित के बीच फिर विवाद होने लगा। आरोपी ने बताया कि अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी व हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी। विवाद के दौरान हमें गुस्सा आ गया और अंकिता भी हमसे हाथापाई करने लगी। हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में जा गिरी। इसके बाद वह एक दो बार चिल्लाई फिर नहर में डूब गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर गुमशुदा के पक्ष में कैंपेन चल रहा था। हालांकि, अभी तक युवती का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही हैं। मगर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है कि 18 तारीख की रात में ही उसकी हत्या कर दी गई थी। आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों को जनता के सुप्रुद सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *