सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

NCR में बारिश का कहर, नोएडा और गुरुग्राम में कल स्कूल रहेंगे बंद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले नोएडा में भी भारी बारिश के चलते जगह-जगह जाम और जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं प्रशासन ने इसे देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, नोएडा में 23 सितंबर यानी कल कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद आज डीएम सुहास एलवाई ने यह आदेश जारी किए हैं। नोएडा में आज सुबह से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन यहां अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने जिले में 23 सितंबर को भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर सभी कॉर्पोरेट ऑफिसों और निजी संस्थानों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने और निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की सलाह दी गई है। गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह यातायात प्रभावित है। सड़कें जलमग्न हैं तो वहीं वाहनों की लंबी कतार के चलते जाम की स्थिति उतपन्न हो गई है। यातायात की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए खुद गुरुग्राम के डीसीपी ट्रैफिक यातायात संचालन में जुट गए। सड़कों के अलावा जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को भी चलने में परेशानी हो रही है। 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते फरीदाबाद में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बरसात के चलते कुछ निजी स्कूलों को बंद रखने का नोटिफिकेशन पैरेंट्स को भेजा गया है। जिले में बारिश के बाद हालत काफी खराब हैं। कई जगह तो कई कई फुट तक पानी भर गया है। 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 8 बजे के आस-पास बताया कि महात्मा गांधी रोड पर यातायात बाधित हुआ है। हमदर्द से खान टी-पॉइंट की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर जलभराव के चलते यह दिक्कत हुई है। वहीं नोएडा की बात करें तो ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सपो मार्ट गोलचक्कर ग्रेटर नोएडा पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात धीमी गति से चल रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *